दोस्तों अगर आप भी चाहते है NPCI से अपना बैंक अकाउंट लिंक करना (NPCI Link to Bank Account) तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खुशखबरी है । अब आप घर बैठे ही अपने बैंक अकाउंट को NPCI से लिंक कर सकते है इसके लिए NPCI विभाग ने नया पोर्टल जारी कर दिया है, जिसके माध्यम से आप घर बैठे ही अपने बैंक अकाउंट को NPCI से लिंक कर सकते है। ऑनलाइन NPCI लिंक करने के लिए आपको पहले ऑनलाइन आवेदन देना होगा उसके बाद बैंक 24-48 (Working Hours) घंटो में वेरीफाई कर के बैंक अकाउंट को NPCI से लिंक कर देती है । इसके लिए आपको इस आर्टिकल को पढ़ना होगा की घर बैठे कैसे हम किसी भी बैंक का NPCI से बैंक अकाउंट लिंक कर सकते है । हम आपको पूरी जानकारी स्टेप बाइ स्टेप बताएंगे भी साथ ही साथ इम्पॉर्टन्ट लिंक वाले सेक्शन मे आवेदन का लिंक भी देंगे जिससे आप घर बैठे ही NPCI से अपना बैंक अकाउंट लिंक कर सकते है।
NPCI लिंक क्या होता है
सरकार स्कॉलरशिप या सरकारी योजनाओं का पैसा सीधा आपके बैंक खाते में भेजती है, DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) या आधार NPCI के जरिए। अगर आपका बैंक अकाउंट NPCI लिंक नहीं है तो स्कॉलरशिप या सरकारी योजनाओं का पैसा आपके खाते मे नहीं प्राप्त होगा। अगर आपके पास 2-3 बैंक खाते हैं और सबमें आधार लिंक है, तो ध्यान दें कि आधार NPCI या DBT लिंक सिर्फ एक बैंक खाते से होता है। जिस खाता मे NPCI लिंक होता है पैसे उसी मे प्राप्त होते है । केंद्र सरकार या राज्य सरकार किसी प्रकार की योजना का लाभ देने या किसी प्रकार का स्कालरशिप का लाभ देने के लिए पहले ये बोलती है की आपका खाता NPCI से लिंक होना चाहिए ।
काफी बार ऐसा देखा गया है की NPCI लिंक नहीं होने से किसी प्रकार की योजना या स्कालरशिप का पैसा आपके खाते मे नहीं पहुच पाती है इसका ज्यादातर कारण NPCI लिंक नहीं होने से होता है । अगर आपके खाते मे किसी प्रकार की योजना या स्कालरशिप का पैसा भेज गया है और वो प्राप्त नहीं हुआ NPCI लिंक नहीं होने के कारण से तो आप तुरंत NPCI लिंक करवाते है तो पैसा आपके खाते मे प्राप्त हो जाती है ।
NPCI Change Bank Account – Overview
Name of Article | NPCI Link to Bank Account Online in 2025 |
Type of Article | Sarkari Yojana/Latest News |
Name of the Department | National Payments Corporation of India |
Link Mode | Online |
Requirements | Aadhar No. Mobile OTP and Bank AC |
How to apply | Read in Article |
इन्हें भी पढ़े:-
- बिहार में स्नातक पास विद्यार्थियों को मिलेगा 9000/- प्रतिमाह नयी योजना शुरू
- Birth Certificate घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाये जाने पूरी प्रक्रिया
- नए एप के माध्यम से ग्रामीण आवास योजना का घर बैठे करें आवेदन
- Bihar Free Coaching Yojanaबिहार फ्री कोचिंग योजना के लिए आवेदन शुरू
- Bihar Post Matric Scholarship Session 2024-25- आवेदन हुआ शुरू
बैंक अकाउंट से NPCI लिंक करना क्यों जरुरी है ?
बैंक अकाउंट से NPCI लिंक करना इसलिए जरूरी है क्योंकि सरकार द्वारा दी जाने वाली स्कॉलरशिप, सब्सिडी और अन्य सरकारी योजनाओं का पैसा DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे आपके बैंक खाते में भेजा जाता है।
अगर आपका बैंक खाता NPCI से लिंक नहीं है, तो सरकार आपके खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं कर पाएगी। NPCI लिंक करने के फायदे:
- सीधा लाभ: सरकारी योजनाओं का पैसा समय पर और सीधे आपके खाते में आता है।
- सुरक्षा: पैसा सीधे आपके खाते में ट्रांसफर होता है, जिससे धोखाधड़ी की संभावना कम होती है।
- कोई गलती नहीं: सही अकाउंट में पैसा ट्रांसफर होता है, गलत खाते में जाने की संभावना खत्म होती है।
- पारदर्शिता: पैसा सीधे खाते में आने से कोई बिचौलिया नहीं होता।
- सुविधा: किसी प्रक्रिया के लिए बार-बार आवेदन करने की जरूरत नहीं होती।
सुरक्षा और सरकारी लाभ समय पर पाने के लिए अपना बैंक खाता NPCI से लिंक करना बहुत जरूरी है।
नया NPCI पोर्टल 2025 क्या है और कैसे अपने अकाउंट को NPCI लिंक करे
NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने 2025 में एक नया पोर्टल लॉन्च किया है, जिससे उपयोगकर्ता अपने बैंक खातों को आधार और NPCI से ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं। यह पोर्टल सरकारी योजनाओं के लाभ, जैसे स्कॉलरशिप और सब्सिडी, सीधे बैंक खातों में प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल और सुरक्षित बनाता है।
नए NPCI पोर्टल 2025 की विशेषताएं:
- आसान प्रक्रिया: अब लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं। इस पोर्टल से आप कुछ ही मिनटों में NPCI से लिंकिंग कर सकते हैं।
- ऑनलाइन आधार लिंकिंग: उपयोगकर्ता अपने किसी बैंक खातों को आधार नंबर से ऑनलाइन जोड़ सकते हैं, जिससे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सरकारी लाभ सीधे उनके खातों में पहुंच सकें।
- स्टेटस चेकिंग: उपयोगकर्ता यह जांच सकते हैं कि उनका बैंक खाता NPCI से लिंक है या नहीं, जिससे उन्हें सरकारी लाभ प्राप्त करने में कोई बाधा न हो।
- सुरक्षा और पारदर्शिता: यह पोर्टल उपयोगकर्ताओं की जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करता है और सरकारी लाभों के वितरण में पारदर्शिता बढ़ाता है।
- सीधा और तेज़: आपको सिर्फ अपना आधार नंबर और बैंक डिटेल्स देनी हैं, और सिस्टम खुद आपकी जानकारी की जांच कर सत्यापित कर देगा।
- 24/7 उपलब्ध: यह पोर्टल किसी भी दिन, कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
इस पोर्टल का उपयोग कैसे करें, इस पर विस्तृत जानकारी के लिए, आप निम्नलिखित वीडियो देख सकते हैं:-
विडिओ लिंक –
कैसे चेक करे Bank Account NPCI से लिंक है या नहीं ?
बैंक और आधार लिंक NPCI चेक करने के दो मुख्य तरीके हैं। पहला तरीका है UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in से । दूसरा तरीका है NPCI की आधिकारिक वेबसाइट www.npci.org.in से । दोनों तरीके को विस्तार से नीचे मे बताया गया है ।
UIDAI वेबसाइट से कैसे चेक करे NPCI Link Status?
- UIDAI वेबसाइट से चेक करने के लिए UIDAI वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।
- Bank Seeding Status पर क्लिक करें: इस विकल्प को चुनें।
- लॉगिन करें: नया पेज खुलेगा। यहां अपना आधार नंबर और कैप्चा डालें, फिर Login With OTP पर क्लिक करें।
- OTP दर्ज करें: आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- स्टेटस देखें: Bank Seeding Status विकल्प पर फिर से क्लिक करें। यहां से आप आसानी से अपने बैंक-आधार लिंक की स्थिति देख सकते हैं।
NPCI पोर्टल से कैसे चेक करे NPCI Link Status
- NPCI वेबसाइट से चेक करने के लिए NPCI पोर्टल/वेबसाइट www.npci.org.in पर जाएं
- Consumer विकल्प चुनें: होम पेज पर Consumer ऑप्शन पर क्लिक करें।
- BASE विकल्प पर क्लिक करें: नए पेज में कई विकल्प दिखेंगे। यहां Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE) पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलता है: एक नई वेबसाइट खुलेगी, जहां आप अपने आधार सीडिंग स्टेटस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपने आधार और बैंक लिंकिंग का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
How to link NPCI to Bank Account online 2025 स्टेप-बाय-स्टेप जाने
अगर आपके किसी भी बैंक खाते में आधार NPCI लिंक नहीं है और आप इसे लिंक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- NPCI की वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आपको NCPI के ऑफिसियल वेबसाइट पे जाना होगा जो निचे दिया गया है
www.npci.org.in पर जाएं। - Consumer विकल्प चुनें: NCPI के ऑफिसियल वेबसाइट पे जाने के बाद आपको Consumer विकल्प मिलेगा उसपे क्लिक करे ।
होम पेज पर Consumer विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें। - BASE विकल्प पर क्लिक करें:
अगली स्क्रीन पर Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE) विकल्प पर क्लिक करें। यह क्लिक करने के बाद आपको कुछ इस प्रकार का स्क्रीन दिखेगा जो नीचे है-
- Aadhaar Seeding पर जाएं: ऊपर के स्क्रीन पे दिख रहे Aadhaar Seeding पर आपको क्लिक करना है । नया पेज खुलेगा-अब आप जरूरी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक से भरेंगे । जो नीचे के फोटो मे दिया गया है ।
- फॉर्म भरें:
- अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- Aadhaar Seeding विकल्प पर क्लिक करें।
- Seeding Type में Fresh Seeding विकल्प चुनें।
- अपना खाता नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
- Proceed पर क्लिक करें।
- ओटीपी सत्यापन करें:
- आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा।
- OTP दर्ज करें और Submit पर क्लिक करें।
- लिंकिंग पूरा:
सबमिट करने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा। अगले 24-48 (Working Hours) घंटों के भीतर आपका आधार NPCI से लिंक हो जाएगा।
इन स्टेप्स का पालन करके आप घर बैठे आधार NPCI से आसानी से लिंक कर सकते हैं।
Important Link
Apply Link | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Us | Telegram || WhatsApp |
PM Awas Yojana 2025 Apply Online | Click Here |
हमें आशा है कि आपको हमारा यह लेख आप सभी को अच्छा लगा होगा, लेख संबन्धित किसी भी सवाल और सुझाव के लिए आप नीचे कमेन्ट कर सकते है हम आप के हर सवाल का जवाब जरूर देने की कोशिश करेंगे। इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पढ़ने के लिए आप सभी का तहेदिल से धन्यवाद।
Nice to very good and nice content important news
Sir mujhe bank link karna he
Sahil
Daljahir
Sir muje mobiel nambar link karna hai