ABC ID Card Kaise बनाये। ABC ID Card Online Apply 2024

शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ोतरी और सुधार के लिए भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत Academic Bank of Credit को लागू किया गया है, जिसे ABC ID CARD भी कहा जाता है। भारत सरकार द्वारा सभी विद्यार्थियों के लिए ABC ID कार्ड को बनवाना अनिवार्य कर दिया है। यदि आप ABC ID कार्ड बनवाना चाहते है तो इस Article में बने रहे यहाँ हम आपको बताएँगे ABC ID कार्ड क्या है , ABC ID कार्ड के क्या क्या लाभ है और घर बैठे ABC ID कार्ड के लिए आवेदन कैसे करे।

ABC ID CARD Kaise Banaye-Overviews

आर्टिकल का नामABC ID Card Kaise Banaye?
संबंधित मंत्रालयकेंद्रीय शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार
लाभार्थीदेश के विद्यार्थी
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ChargesFree
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.abc.gov.in/

ABC ID CARD से क्या है।

ABC ID KARD का फुल फॉर्म है Academic Bank Of Credit ABC ID KARD एक वर्चुअल स्टोर हाउस है, जिसमे सभी छात्र के डाटा का सभी रिकॉर्ड रखा जा सकेगा। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने ABC ID KARD को लागु किया है। ABC ID Card में छात्र द्वारा किसी शैक्षणिक संस्थान में की गई पढाई, प्रदर्शन और छात्र के योग्यता से सम्बंधित सभी जानकारी होती है। ABC ID Card एक 12 अंको का विशेष संख्या होता है, जिसके माध्यम से कोई भी शैक्षणिक संस्थान छात्र के शैक्षणिक प्रदर्शन और जानकारी के बारे में जान सकता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा ABC ID Card का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है।

ABC ID CARD के लाभ

  • जिन छात्रों के पास ABC ID Card है वो छात्र यदि बिच में पढाई छोड़ देते है, तो जहाँ से उन्होंने ने पढाई छोड़ी है वहाँ से वो फिर से अपनी पढाई शुरू कर सकते है।
  • ABC ID Card का लाभ उन सभी छात्रों को मिल सकेगा जो किसी कारणवश बीच में ही अपनी पढाई छोड़ देते है।
  • ABC ID Card के माध्यम से छात्र अपने इच्छानुसार कोर्स और विषय को बदल सकेंगे।
  • ABC ID Card में छात्रों द्वारा किसी शैक्षणिक संस्थान से अर्जित किये गए पाठ्यक्रम का क्रेडिट स्कोर जोड़ा जायेगा।

ABC ID CARD के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें, संपूर्ण प्रक्रिया ?

यदि आप घर बैठे ABC ID कार्ड बनाना चाहते है तो निचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करे।

(1) सबसे पहले आपको Academic Bank Of Credit (ABC ID कार्ड) के आधिकारिक वेब्सीटेस www.abc.gov.in पर जाना है।

(2) उसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर आपको My Account का ऑप्शन दिखाई देगा, उसपर क्लिक करके आपको स्टूडेंट ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।

(3)अब आपके सामने डिजिलॉकर का आधिकारिक वेबसाइट दिखाई देगा, जहाँ आपको Sign In करने के कई ऑप्शन दिखाई देगा, यदि आपने पहले से रजिस्ट्रेशन किया है तो मांगे गए जानकारी को एंटर करके आप Sign In पर क्लिक कर सकते है।

(4) यदि आपने पहले से डिजिलॉकर पर अकाउंट नहीं बनाया है तो आपको Sign Up के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

(5) अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जहाँ आपको Mobile No., Date Of Birth, Gender, User Name, Pin, Confirm Pin को दर्ज करना होगा।

(6) सभी जानकारी सही से दर्ज करने के बाद आपको वेरीफाई ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

(7) सके बाद आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर और Email Id को वेरीफाई किया जायेगा।

(8) उसके बाद आपको होम पेज में जाकर यूजर नाम और सिक्योरिटी पिन की सहायता से लॉगिंग करना है।

(9) अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको Identity Type, Identity Value, Institute Type, Institute Name, Academic Year इसके साथ साथ और सभी जानकारी को दर्ज करना है।

(10) उसके बाद आपको गेट डॉक्यूमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

(11 इसके बाद आपका ABC ID KARD बन जायेगा, आप इसे डाउनलोड कर सकते है।

Conclusion

इस आर्टिकल में हमने आपको ABC ID KARD कैसे बनाये के बारे में विस्तार से बताया है आशा करता हूँ आपको इस आर्टिकल के माध्यम पूरी जानकारी मिली होगी। यदि आपको ये आर्टिकल पसंद आयी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे। इस आर्टिकल से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल है तो उसे कमेंट करे, हम आपके सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Important Links

ABC ID Card Official WebsiteClick Here
Join Our Telegram GroupClick Here
More Govt. JobClick Here

ABC ID Card क्या है

ABC ID Card एक वर्चुअल स्टोर हाउस है, जिसमे सभी छात्र के डाटा का सभी रिकॉर्ड रखा जा सकेगा।

ABC ID Card का लाभ किसे मिल सकता है।

ABC ID Card का लाभ उन सभी छात्रों को मिल सकेगा जो किसी कारणवश बीच में ही अपनी पढाई छोड़ देते है।

ABC ID Card को ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है।

ABC ID Card को ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.abc.gov.in/ है।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment