Bihar Student Credit Card Yojana 2023: Eligibility Criteria, Course List, College List, Loan, Document Required, Apply Online

Bihar Student Credit Card Yojana 2023: बिहार राज्य के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करवाने हेतु शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2023 का शुरुआत किया गया है, जिसके तरह छात्रों को उच्च शिक्षा में नामांकन के लिए 4 लाख रुपए तक शिक्षा लोन दिया जाता है।

Bihar Student Credit Card Yojana 2023

अगर आप 12वी. कक्षा पास कर चुके है और बिहार राज्य के निवासी है और Under Graduate Course में Admission लेना चाहते है या स्नातक स्तर का कोर्स कंप्लीट कर Post Graduate Course में एडमिशन लेना चाहते है और आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है

तब आप Bihar Student Credit Card Online Apply कर 4 लाख रुपए तक का शिक्षा लोन बिहार सरकार से ले सकते है। जिसे नौकरी लगने के बाद लौटाया जा सकता है। य=इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको इस ब्लॉग लेख में बताया गया,

Bihar Student Credit Card Yojana 2023

Bihar Student Credit Card Yojana Online Registration || Bihar Student Credit Card Loan Status, Eligibility, College List, Course List के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना होगा।

Highlights Of Bihar Student Credit Card Yojana 2023

Scheme NameBihar Student Credit Card Yojana 2023
Start ByEducation Department, Bihar
Launch ByNitish Kumar, Chief Minister of Bihar
Launch Date02 October 2016
ObjectiveHigher Education Loan
BeneficialStudent, Bihar State
Scheme Year2023
Application ModeOnline
FromDRCC
Official Websitewww.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना क्या है – Bihar Student Credit Card Yojana 2023

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (Bihar Student Credit Card Scheme) बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक सरकारी योजना है जो 02 अक्टूबर 2016 में शुरू हुई थी। इस योजना के तहत बिहार राज्य के विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ताकि वे अपने उच्च शिक्षा के लिए लोन ले सकें।

यह योजना उन विद्यार्थियों को लाभ प्रदान करती है जो बिहार के निवासियों में से एक हैं और वे किसी भी संस्थान या विश्वविद्यालय से विभिन्न उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेना चाहते हैं, जैसे कि बैचलर, मास्टर्स, डिप्लोमा, आदि।

Bihar Student Credit Card Yojana 2023

योजना के अंतर्गत, लड़कियों को 1% व लड़कों को 4% ब्याज के न्यूनतम शिक्षा लोन प्रदान किया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य है उन्हें उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना। नौकरी नही होने की स्थिति में Bihar Student Credit Card Yojana Loan Maaf का भी सुविधा प्रदान किया जाता है।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का उद्देश्य – Bihar Student Credit Card Yojana 2023

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत, बिहार राज्य के विद्यार्थियों को न्यूनतम ब्याज पर एजुकेशन लोन  प्रदान किया जाता है, जिससे उन्हें अपने उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक बोझ से राहत मिलती है।

  • बिहार के छात्रों को उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए प्रोत्साहन प्रदान करना।
  • आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना।
  • उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को ऋण पर बोझ न डालकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना।
  • बिहार के युवाओं के लिए शिक्षा द्वारा उनके करियर और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ – Benefits Of Bihar Student Credit Card Yojana

  • इस योजना के मदद से बिहार के मेधावी छात्र उच्च शिक्षा कोर्स में नामांकन के लिए सरकार से 4 लाख रुपए तक का एजुकेशन लोन ले सकता है।
  • जिसमें लड़कियों को 1 प्रतिशत व लकड़ों को 4 प्रतिशत का शिक्षा लोन ब्याज देना होता है, विकलांग होने की स्थिति में दोनों पर 1 प्रतिशत का ब्याज लागु होता है।
Bihar Student Credit Card Yojana 2023
  • आवेदन करने के 30-45 दिनों के भीतर लोन अप्रूव हो जाता है।
  • नौकरी लगने के बाद इस लोन राशि को सरकार को लौटना होता है।
  • नौकरी नही लगने की स्थिति में लोन माफ किया जा सकता है।
  • इस योजना से छात्र अपने आर्थिक स्थिति बुरा होने के बाद भी हाइयर एजुकेशन प्राप्त कर सकता है।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड कोर्स लिस्ट – Bihar Student Credit Card Course List

इस योजना में छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुये विभिन्न तरह के कोर्सों को शामिल किया गया है, जिसका सूची सूची नीचे देखा जा सकता है:-

B.A./ B.Sc./ B. Com. (All subject)M.A./M.Sc./M.Com (All subject)Hotel Management and Catering Technology
B.Tech/B.E.All Diploma CourseB.Ed
BBAMBAMBBS
PolytechnicBAMSBVMS
BFABCAMCA
Bihar Student Credit Card Yojana All Course List Download Here

Eligibility Criteria For Bihar Student Credit Card Yojana

  • आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए
  • स्नातक स्तर के कोर्स के लिए अधिकतम उम्र 25 वर्ष होना चाहिए
  • स्नातकोत्तर स्तर के कोर्स के लिए अधिकतम उम्र 30 वर्ष होना चाहिए
  • आवेदक बिहार के किसी संस्थान में नामांकित हो
  • बिहार के बाहर कॉलेज में नामांकन के लिए कॉलेज NAAC का A, A+ या A++ Grade या NIRF Ranking में होना चाहिए।
Bihar Student Credit Card Yojana 2023
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 4 लाख 50 हजार या उससे कम होना चाहिए
  • आवेदक का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वी. पास होना चाहिए।
  • जिस कोर्स को करने के लिए एजुकेशन लोन लेना चाह रहा है, वह योजना के सूची में शामिल होना चाहिए।

Documents Required For Bihar Student Credit Card Yojana

  • 10th + 12th Certificate With Marksheet
  • Graduation Certificate With Marksheet (Only For Post Graduation Course)
  • Aadhar Card
  • PAN Card
  • Residential Certificate
  • Cast Certificate
  • Income Certificate
  • College Admission Bonafide Letter
  • Course Fee Structure
  • Bank Passbook
  • Passport Size Photo
  • Mobile Number
  • Email ID

Bihar Student Credit Card College List 2023

इस योजना का लाभ सिर्फ उन्ही छात्र-छात्राओं को दिया जा सकता है जो बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना कॉलेज लिस्ट 2023 में उनका कॉलेज का नाम सम्मिलित है, जिसे नीचे दिया गया स्टेप्स को फॉलो करके देखा जा सकता है: –

  • BSCC College List 2023 देखने के लिए सबसे पहले https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in लिंक पर जाएँ।
  • जहां पर दिया गया Approved List of College for BSCC लिंक पर क्लिक करने।
  • उसके बाद उस State Name व District Name का चयन करें, जिसमें आपका कॉलेज आता हो।
  • जिसके बाद Search बटन पर क्लिक करें।
Bihar Student Credit Card Yojana 2023
  • इस तरह आपके सामने बीएससीसी कॉलेज 2023 आ जाएगा, जिसमें अपना कॉलेज का नाम देख सकते है।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड लोन राशि – Bihar Student Credit Card Loan Amount

इस योजना के तहत लाभार्थी छात्रों को अधिकतम 4 लाख रुपये तक का शिक्षा लोन दिया जा सकता है, परन्तु तकनीकी कोर्स में नामांकित छात्रों को लैपटॉप के लिए 50 हजार अतिरिक्त राशि दिया जा सकता है। BSCC Loan Amount कॉलेज द्वारा दिया गया Fee Structure के आधार पर ही दिया जाता है।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड ऋण ब्याज दर – Bihar Student Credit Card Loan Interest Rate

अगर छात्र इस योजना से शिक्षा लोन लेते है, तब सरकार उनसे 4% के ब्याज लेगी, परन्तु लाभार्थी छात्रा अगर इस लोन को लेती है, तब उन्हे सरकार को वापस 1% ब्याज दर पर राशि वापस करना होगा। इसके अलावा, विकलांग व ट्रांसजेंडर को 1 प्रतिशत का ही शिक्षा ऋण ब्याज देना होता है।

Bihar Student Credit Card Online Apply कैसे करें?

Bihar Student Credit Card Registration: अगर आप ऊपर में दिया गया इस योजना के सभी योग्यताओ को पूरा करते है, तब आप बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड रजिस्ट्रेशन कर सकते है, जिसके लिए नीचे दिया गया सभी स्टेप्स को फॉलो करें: : –

  • इसके लिए सबसे पहले गूगल पर BSCC लिखकर सर्च करें और पहला लिंक पर क्लिक करें। इस तरह आपके सामने Bihar Student Credit Card Portal खुलकर आ जाएगा।
Bihar Student Credit Card Yojana 2023
  • जिसके बाद वहाँ दिया गया New Applicant Registration पर क्लिक करें।
Bihar Student Credit Card Yojana 2023
  • जिसके बाद खुले फॉर्म में आवेदक Name, Email ID, Aadhaar Number, Mobile Number दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से इसे सत्यापित करें।
Bihar Student Credit Card Yojana 2023
  • इसके बाद अगले पेज पर Bihar Student Credit Card Yojana को सेलेक्ट कर खुले फॉर्म में अपना Personal, Education, Residential, Bank, Identity Details दर्ज करें।
  • अब मांगा गया सभी दस्तावेजों को पीडीएफ़ फ़ाइल में अपलोड करें और Submit करें। इस तरह आपका स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन अप्लाई आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है। जिसके बाद आपको Acknowledgment Number दे दिया जाता है, जिसे संभाल कर रखें।

How to Apply Bihar Student Credit Card From DRCC

जिला निबंधन व परामर्श केंद्र (District Registration and Counseling Center) से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अपने जिला के DRCC Office में अपने साथ अपना सभी डॉक्युमेंट्स का फोटोकॉपी व ओरिजिनल सर्टिफिकेट लेकर जाएँ।

जहां पर आपके सभी डॉक्यूमेंटस का जांच कर ऑनलाइन आवेदन कर दिया जाता है और आपको इसका रिसीविंग दे दिया जाता है।

Bihar Student Credit Card Login कैसे करें?

  • इसके लिए 7 Nishchay Portal पर जाएँ।
Bihar Student Credit Card Yojana 2023
  • उसके बाद अपना Email ID व Password दर्ज करें।
  • फिर दिख रहा कैप्चा कोड को दर्ज कर Login बटन पर क्लिक करें। इस तरह सफलतापूर्वक अपने अकाउंट में लॉगिन हो सकते है।

Bihar Student Credit Card Yojana Online Apply करने के बाद क्या करें?

जब आप बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर देते तब 30 दिनों के भीतर आपके ईमेल पर सत्यापन मेल आ जाता है। जिसके बाद Bihar Student Credit Card Loan Agreement होता है, 

जिसके लिए आपको 100 रुपये का Stamp Paper अपने साथ व सभी डॉक्यूमेंटस लेकर जाना होता है इसके अलावा इस दौरान आवेदक का अभिभावक (माता / पिता) का होना जरूरी है। जहां पर एग्रीमेंट प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 10 दिनों के भीतर आपका शिक्षा लोन आ जाता है।

Bihar Student Credit Card Yojana Online Status Check कैसे करें?

  • इसके लिए आपको 7 Nishchay Mission Portal पर जाना होगा।
  • जहां पर दिया गया Application Status लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपना Registration ID या Aadhaar Number और Date Of Birth दर्ज करें।
Bihar Student Credit Card Yojana 2023
  • उसके बाद दिख रहा Captcha Code को दर्ज कर Submit करें।
  • इसके बाद आपके आवेदन की स्थिति शो हो जाएगा।

Bihar Student Credit Card Helpline Number

किसी भी तरह का सवाल-जवाब के लिए योजना के सहायता केंद्र पर कॉल कर जानकारी प्राप्त किया जा सकता है: –

Bihar Student Credit Card Helpline Number1800 3456 444

Important Links For Bihar Student Credit Card Yojana 2023

Bihar Student Credit Card Online ApplyRegistration || Login
Bihar Student Credit Card Application StatusCheck Here
Bihar Student Credit Card Student PortalClick Here
How to Apply Bihar Student Credit CardClick Here
Bihar Student Credit Card Application Form PDFDownload Now
Official WebsiteClick Here
Home PageClick Here

FAQs – Bihar Student Credit Card Online Apply कैसे करें?

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड लोन कैसे ले?

इसके लिए आपको योजना के सभी शर्तों को पूरा करना होगा और जरूरी दस्तावेज़ लेकर अपने जिला का DRCC Office जाना होगा। जहां पर ऑनलाइन आवेदन देने के बाद और एग्रीमेंट प्रक्रिया से गुजरने के बाद बीएससीसी स्कीम का लाभ ले सकते है।

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में कितना पैसा मिलता है?

अधिकतम 4 लाख रुपए

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड लोन माफ़

सरकार के अनुसार नौकरी नहीं लगने की स्थिति में लोन माफ किया जा सकता है।

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का पैसा कितने दिनों में आ जाता है?

अधिकतम 45 दिनों में

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड बिहार के लिए कौन पात्र है?

बिहार राज्य का छात्र व छात्राएं, जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वी. पास व अधिकतम उम्र 25 वर्ष से नीचे हो।

Conclusion

आज के लेख में हमने Bihar Student Credit Card Yojana: Eligibility Criteria, Course List, College List, Loan, Document Required, Apply Online जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विस्तार से जाना है। इसके अलावा Bihar Student Credit Card Online Apply कैसे करें के बारें में भी जानकारी प्रदान किया गया है।

हमें आशा है कि आपको हमारा यह लेख आप सभी अच्छा लगा होगा, लेख संबन्धित किसी भी सवाल और सुझाव के लिए आप नीचे कमेन्ट कर सकते है हम आप के हर सवाल का जवाब जरूर देने की कोशिश करेंगे। इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पढ़ने के लिए आप सभी का तहेदिल से शुक्रिया…

ये भी पढ़ें