Ladli Bahan Yojana 2024 – मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना 2024

Ladli Bahan Yojana 2024 (मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना 2024): यदि आप भी मध्यप्रदेश राज्य के निवासी है, तो आप को सरकार के द्वारा हर महीने आर्थिक सहायता के लिए ₹1250/- प्रतिमाह मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना 2024 के तहत दीया जाएगा। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो इस लेख को पुरा जरूर पढ़ें, ताकि आपको पूरी जानकारी प्राप्त हो सके।

इस आर्टिकल के में हम आप सभी को आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, चयन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज इत्यादि की जानकारी विस्तार पूर्वक बताएंगे। साथ में आर्टिकल के अंत में आपको महत्वपूर्ण लिंक्स प्रदान करेंगे जिसके माध्यम से आप सभी इस प्रकार की योजनाओं का लाभ ले पाएंगे।

Ladli Bahan Yojana 2024

मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना 2024 का संक्षिप्त विवरण

Article Name Ladli Bahan Yojana 2024
Article Type Sarkari Yojana
Department Women and Child Development Department, M.P.
State Name Madhya Pradesh
Benefits Rs. 1250/- Per Month
Apply Mode Offline
Official Website https://mpwcdmis.gov.in/

About- Mukhyamantri Ladli Bahan Yojana 2024 (मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना के बारे में)

प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा उनके आर्थिक स्वावलम्बन हेतु विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उक्त के सन्दर्भ में प्रदेश में महिलाओं के सर्वागीण विकास हेतु निम्नानुसार संकेतांकों को दृष्टिगत रखना आवश्यक है ।

  1. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे 5 (2020-21) के अनुसार 23.0 प्रतिशत महिलाएं मानक बॉडी मास इन्डेक्स से कम स्तर पर है।
  2. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे 5 (2020-21) अनुसार 15 से 49 वर्ष की आयु की महिलाओं में एनीमिया का स्तर 54.7 प्रतिशत परिलक्षित हुआ है।
  3. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020-21 में जारी रिपोर्ट ’’भारत में महिला एवं पुरूष वर्ष 2020’’ अन्तर्गत प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश में श्रम बल।
Ladli Bahan Yojana 2024

मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना का उद्देश्य

  • महिलाओं के स्वयं एवं उनके बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार को बनाये रखना
  • महिलाओं को आर्थिक रूप अधिक आत्मनिर्भर बनाना
  • परिवार स्तर पर निर्णय लिये जाने में महिलाओं की प्रभावी भूमिका को प्रोत्साहित करना

मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना के लाभ

  • प्रत्येक पात्र महिला को उसकी पात्रता अवधि में 1250/- रुपये प्रतिमाह के मान से राशि का भुगतान आवेदिका के स्वयं के आधार लिंक डीबीटी इनेबल्‍ड बैंक खाते में किया जाएंगे।
  • किसी परिवार की 60 वर्ष से कम आयु की महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में प्रतिमाह राशि रुपये 1250/- से कम जितनी राशि प्राप्त हो रही हो तो उस महिला को रुपये 1250/- तक राशि की पूर्ति की जायेगी।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना के लिए कौन योग्य है

  • मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी हो।
  • विवाहित हो, जिनमें विधवा, तलाक शुदा एवं परित्यक्त महिला भी सम्मिलित होंगी।
  • आवेदन के कैलंडर वर्ष में, 01 जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष पूर्ण कर चुकी हों तथा 60 वर्ष की आयु से कम हो।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना के लिए कौन योग्य नहीं है

  1. जिनके परिवार की सम्मिलित रूप से स्वघोषित वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक हो।
  2. जिनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता हो।
  3. जिनके परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के शासकीय विभाग/ उपक्रम/ मण्डल/ स्‍थानीय निकाय में नियमित/स्थाई कर्मी/संविदा कर्मी के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हो।
  4. जो स्वयं भारत सरकार/ राज्‍य सरकार की किसी भी योजना अंतर्गत प्रतिमाह राशि रुपये 1250/- या उससे अधिक की राशि प्राप्त कर रही है।
  5. जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद/ विधायक हो।
  6. जिनके परिवार का कोई सदस्य भारत सरकार अथवा राज्‍य सरकार के द्वारा चयनित/ मनोनीत, बोर्ड/ निगम/ मण्डल/ उपक्रम के अध्यक्ष/ संचालक/ सदस्य हो।
  7. जिनके परिवार का कोई सदस्य स्‍थानीय निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधि (पंच एवं उप सरपंच को छोड़  कर) हो।
  8. जिनके परिवार के सदस्यों के पास संयुक्त रूप से कुल पाँच  एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो।
  9. जिनके परिवार के सदस्यों के नाम से पंजीकृत चार पहिया वाहन (ट्रेक्टर सहित) हो।

Ladli Bahan Yojana 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज

  • समग्र परिवार / सदस्य आई.डी.
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाईल नंबर
  • बैंक अकाउंट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच की आयु

आवेदन करने की प्रक्रिया

योजना हेतु आवेदन पोर्टल/ मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। इस हेतु निम्नानुसार प्रक्रिया निर्धारित की जाती है

  • ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आवेदिकाओं के द्वारा पूर्व से ही ”आवेदन हेतु आवश्यक जानकारी का प्रपत्र” भरने की सुविधा होगी। उक्त प्रपत्र कैम्प/ ग्राम पंचायत/ वार्ड कार्यालय/ आंगनवाडी केन्द्र में उपलब्ध होंगे।
  • उक्‍त भरे प्रपत्र की प्रविष्टी कैम्प/ वार्ड/ ग्राम पंचायत/ वार्ड कार्यालय में नियत कैम्‍प प्रभारी द्वारा ऑनलाइन की जायेगी एवं सफलतापूर्वक दर्ज प्रत्येक आवेदन की प्रिंट पावती दी जायेगी। यह पावती एसएमएस/ व्हाटसअप द्वारा भी हितग्राही को प्राप्त होगी। उक्त प्रक्रिया में आंगनवाडी कार्यकर्ता सहयोग करेंगी।
  • आवेदन पत्र भरने की सम्पूर्ण प्रक्रिया निः शुल्क होगी।
  • आवेदक महिला को स्वयं उपरोक्त स्थलों पर उपस्थित होना आवश्यक होगा ताकि उसका लाइव फोटो ली जा सके एवं ई केवाईसी किया जा सके। इस हेतु महिला को निम्नानुसार जानकारी लेकर आना आवश्यक होगा
    • परिवार की समग्र आई डी दस्तावेज
    • स्वयं की समग्र आई डी दस्तावेज
    • स्वयं का आधार कार्ड

Ladli Bahan Yojana आवेदन स्थिति चेक करने की प्रक्रिया

वैसे सभी आवेदन जिन्होंने अपना फॉर्म सबमिट कर दीया है, वो अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते है। स्थिति चेक करने की पूरी प्रक्रिया इस प्रकार से है –

  • स्टेप 1 : सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना 2024 के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • स्टेप 2 : होम पेज पर आपको आवेदन की स्थिति का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें
  • स्टेप 3 : क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज ओपन होगा
  • स्टेप 4 : यहाँ पर आपको अपना आवेदन संख्या फिल करना है और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

Important Links

Join Telegram Group Click Here
Detailed Notification Click Here
Official Website Click Here
More Govt. Jobs Click Here
10th/ 12th Pass Jobs Click Here

FAQ – Ladli Bahan Yojana 2024

Ladli Bahan Yojana 2024 के क्या उद्देश्य हैं?

महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करना।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना के लिए आय की सीमा क्या है?

मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना के लिए 2.5 लाख से ज्यादा की वार्षिक आय नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना का फॉर्म कैसे भरा जाएगा?

मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना का फॉर्म ऑफलाइन भरा जाएगा।

ये भी पढ़ें